Homeबड़ी ख़बरेंमौसमआज दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, IMD ने दी...

आज दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, IMD ने दी चेतावनी

दिल्लीवालों के लिए अलर्ट: आज चलेंगी 60 km/h की हवाएं, बिजली गिरने का भी खतरा

एनसीआर में आज बारिश और आंधी की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

नई दिल्ली, 3 जून 2025: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के निवासियों के लिए मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को क्षेत्र में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।सुबह का मौसम भले ही सुहावना रहा हो, लेकिन दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश और तेज़ हवाओं की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है, जो कुछ समय के लिए 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुँच सकती है।

4 जून को आंधी-तूफान का दौर, फिर धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान

4 जून को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दिन तेज हवाएं चलेंगी और मौसम में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।वहीं, 5 जून से मौसम में स्थिरता आने की उम्मीद है। तापमान में इज़ाफा होगा और बादल छाए रहने के बावजूद बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। अगले कुछ दिनों तक गर्मी में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान इस प्रकार है:

🔸5 जून: अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री, न्यूनतम 24-26 डिग्री। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क रहेगा।

🔸 6 जून: अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री, न्यूनतम 25-27 डिग्री। मौसम गर्म और कुछ हद तक उमस भरा रहेगा।

🔸 7 जून: अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री, न्यूनतम 26-28 डिग्री। हवाएं चलेंगी, बादल छाए रह सकते हैं।

🔸 8 जून: अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री, न्यूनतम 26-28 डिग्री। मौसम शुष्क और हवादार रहेगा।

IMD की सलाह: मौसम विभाग ने लोगों को तेज़ हवाओं और संभावित बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों और खंभों से दूर रहने और आवश्यकतानुसार बाहर निकलने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
91 %
1.1kmh
100 %
Mon
28 °
Tue
28 °
Wed
27 °
Thu
28 °
Fri
30 °

Most Popular